राम मंदिर दान चोरी मामले में अखिलेश यादव ने बोला हमला
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के कथित दान चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि “भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा।”
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “दानभक्तों का मुखौटा उतर गया,प्रभु ने चमत्कार दिखा दिया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के अहंकार का अंत होगा और “भाजपाइयों के अहंकार की लंका का अंत होगा।”सपा प्रमुख ने आगे कहा कि “भाजपा के लिए अमृतकाल अब काल बनकर आया है।”उन्होंने तंज कसा कि सरकार पहले कहती थी कि इस्तीफे नहीं होते, लेकिन अब त्यागपत्र दिए जा रहे हैं।अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने यह भी लिखा कि “भगवान के ऑडिट से भाजपाई-गिरोह बच नहीं पाएगा।”

उन्होंने हाल के परीक्षा विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि “NEET के छात्र कह रहे हैं,’लीकाधिपति’का भी इस्तीफा कराइए।यह बयान ऐसे समय आया है जब राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और ट्रस्ट में हुए इस्तीफों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है।हालांकि,इन आरोपों की आधिकारिक जांच और सत्यता को लेकर संबंधित एजेंसियों की प्रक्रिया जारी है, इसलिए आरोपों की पुष्टि होना अभी शेष है।

















