जौनपुर : दुकान से घर जा रहे युवक से बदमाशो ने छीना मोबाइल 

जौनपुर : दुकान से घर जा रहे युवक से बदमाशो ने छीना मोबाइल 

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
            थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत डेडूवाना डेहरी रोड के शक्ति माई मंदिर के सामने हौसला बुलंद बदमाशो ने दुकान से घर जा रहे दुकानदार से मोबाइल छीनकर कर फरार हो गये।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार संजय गुप्ता केराकत बाजार में राशन की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है।
गुरुवार की देर लगभग नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर डेहरी जा रहे थे जैसे ही डेडूवाना डेहरी रोड के शक्ति माई मंदिर के पास पहुंचे कि पहले से ही घात लगाये बदमाशो ने घेर कर पिटाई करते हुए मोबाइल छीनकर फरार हो गये। पीड़ित घर पहुंच परिजनों से आप बीती बताई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के संबंध में सरकी चौकी प्रभारी प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : बजबजाते नाले से हलकान हैं लोग, जिम्मेदार हैं बेखबर
Next articleजौनपुर : बंद बेकरी का ताला तोड़कर किया कब्जे का प्रयास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?