जौनपुर : बंद बेकरी का ताला तोड़कर किया कब्जे का प्रयास
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
किराएदार और मकान मालिक विवाद में मकान की स्वामी महिला ने शुक्रवार को बंद बेकरी कारखाने का ताला तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।सबरहद रसूलपुर गांव निवासी फहद खान की अक्खन सराय स्थित किराए के मकान में बेकरी कारखाना है। मकान मालकिन जरीन फातिमा व किराएदार के बीच का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार की दोपहर कारखाना संचालक बंद करके किसी काम से बाहर गया था।

इसी बीच मकान मालकिन कुछ लोगों के साथ पहुंचकर दरवाजे की कुंडी को कटर से काटकर कारखाने में कब्जा करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे कारखाना संचालक ने इसका विरोध किया तो महिला व उसके साथ आए लोगों ने कारखाने में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। महिला की सारी कारस्तानी कारखाने में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















