जौनपुर : दुराचार के आरोपी को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : दुराचार के आरोपी को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गाँव में महिला को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफतार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला का विवाह क्षेत्र के कोहड़ा गाँव में हुआ था। महिला को उसकी ससुराल के पड़ोसी युवक ने उससे शादी का झांसा देकर काफी समय से दुराचार करता रहा। महिला के शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पखवाड़े भर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर निवासी कोहड़ा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : परिवार से बड़ा कोई धन नहीं- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleदेवेश गुप्ता चुने गए लायंस क्लब गोमती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?