जौनपुर : दुर्घटनाओं के प्रति सेंट जेवियर्स के छात्रों ने किया जागरूक
# सेन्ट जेवियर्स स्कूल व रेल महकमे ने चलाया संयुक्त अभियान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने सोमवार को दुर्घटना से देर भली विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। क्रासिंग और रेलवे ट्रैक पार करने वालों को समझाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बच्चों ने शपथ दिलाई।

विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता के लिए बनाए गए पोस्टर बैनर लेकर रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। जहां से गुजर रही मालगाड़ी के समय लोग अपनी बाइक आदि क्रासिंग पार करते समय उन्हें रोककर उनके घर परिवार का वास्ता देते हुए और उनके जीवन का महत्व बताते हुए भविष्य में ऐसा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद रेलवे-स्टेशन पहुंचे छात्रों ने रेल कर्मियों, वेंडरों व यात्रियों को रेलवे ट्रैक न पार करने की हिदायत दी।

















