जौनपुर : दुर्घटनाओं के प्रति सेंट जेवियर्स के छात्रों ने किया जागरूक

जौनपुर : दुर्घटनाओं के प्रति सेंट जेवियर्स के छात्रों ने किया जागरूक

# सेन्ट जेवियर्स स्कूल व रेल महकमे ने चलाया संयुक्त अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने सोमवार को दुर्घटना से देर भली विषय पर जागरूकता अभियान चलाया। क्रासिंग और रेलवे ट्रैक पार करने वालों को समझाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बच्चों ने शपथ दिलाई।

विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता के लिए बनाए गए पोस्टर बैनर लेकर रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। जहां से गुजर रही मालगाड़ी के समय लोग अपनी बाइक आदि क्रासिंग पार करते समय उन्हें रोककर उनके घर परिवार का वास्ता देते हुए और उनके जीवन का महत्व बताते हुए भविष्य में ऐसा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद रेलवे-स्टेशन पहुंचे छात्रों ने रेल कर्मियों, वेंडरों व यात्रियों को रेलवे ट्रैक न पार करने की हिदायत दी।

इसके बाद स्टेशन मास्टर वीके यादव ने छात्रों को रेलवे यातायात कंट्रोल करने की विधियों को विस्तृत जानकारी दी। कंट्रोल के समय उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम कराए जाएंगे। जागरूकता कार्यक्रम से जहां समाज को कुछ बताने का अवसर मिलता है वहीं छात्रों का बौद्धिक विकास भी होता है।
Previous articleअच्छा कार्य करने वाला व्यक्ति स्वयं पाता है सम्मान- कमिश्नर पीएन वर्मा
Next articleजौनपुर : कलम के सिपाही की पहली पुण्यतिथि पर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?