जौनपुर : दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बरसठी। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष बरसठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सचान अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम मियांचक तिराहा से मुकदमा अपराध संख्या 218/21 में भादवि की धारा 363, 366, 376 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धीरज मोदनवाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुरियावां थाना सुरियावां भदोही को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।