जौनपुर : गैंगेस्टर एक्ट एवं गोवध के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सरायख्वाजा। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में उप निरीक्षक सरायख्वाजा सुरेन्द्र नाथ सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर कोईरीडीहा तिराहे से मुकदमा अपराध संख्या 36/22 में धारा 3 (1) गैगेस्टर एक्ट एवं गोवध अधिनियम में वांछित अभियुक्त अरबाज पुत्र अनीस निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।