जौनपुर : दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा छात्र गिरफ्तार

जौनपुर : दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा छात्र गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   स्थानीय थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में सोमवार को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय को उक्त विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा सूचित किया गया कि हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में गौरव के स्थान पर संतोष कुमार पुत्र नन्हेलाल निवासी शेखुपुर सुतौली थाना खुटहन परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उक्त मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : प्रतापगढ़ की घटना से आक्रोशित तहसील कर्मियों ने तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : आग के कहर से डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?