जौनपुर : दो बच्चे की मां से शादी करने के बाद प्रेमी ने दिया धोखा, केस दर्ज
# बेवफ़ा पति की गिरफ्तारी के लिए महिला काट रही अधिकारियों का चक्कर
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
दो बच्चों की मां से शादी करने के बाद प्रेमी ने उसे ठुकरा दिया। शाहगंज में एक किराये के मकान में बेटी संग रह रही पीड़िता ने कोतवाली पुलिस व एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी।

खुटहन क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर जमुनिया गांव निवासी ऊषा पुत्री खरभन का विवाह 10 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी करन पुत्र गंगा के साथ हुई थी। उससे एक बेटी और एक बेटा हुआ। इस बीच कोहड़ा गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रपंच शुरू हुआ। इस बात की जानकारी ससुराल वालों को हुई तो पति पत्नी के बीच संबंध विच्छेद हो गया। संबध विच्छेद के लिए मार्च 2021 में एक पंचायत हुई। जिसमें दोनों को अपनी मर्जी से कहीं भी शादी कर लेने का समझौता हुआ।

इसके बाद प्रेमी के झांसे में आकर उसने मंदिर में शादी कर ली। और कोर्ट में विवाह का एग्रीमेंट भी हुआ। और दोनों अपने बच्चों के नई आबादी मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। कुछ दिन बीतने के बाद पति कमाने के लिए मुंबई चला गया। वहीं से वह अपनी पत्नी को खर्च भेजता रहा। आरोप है कि महिला को गर्भवती होने की जानकारी पति को हुई तो वह तरह तरह की उसे धमकी देने लगा। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है।

इस बीच महिला को पता चला कि उसका प्रेमी पति किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया तो वह परेशान हो उठी। पति से मोबाइल फोन पर बात करने की बहुत कोशिश की। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। न्याय के लिए वह अब कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का चक्कर काट रही है।


















