जौनपुर : संगठन की मजबूती आज की सबसे बड़ी जरूरत- राजेश सिंह

जौनपुर : संगठन की मजबूती आज की सबसे बड़ी जरूरत- राजेश सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                    उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 60वां स्थापना दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया। संस्था के संस्थापक स्व. मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। तदुपरांत संस्था के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों  को फल वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर तहसील के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संस्था की स्थापना के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिलाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की जान उसके अपने लोग और पदाधिकारियों की एकजुटता ही होती है। जिसके दम पर प्रदेश और केंद्र सरकार से संगठन की हर मांगों को पूरा करने के लिये विवश किया जा सकता है।  जिला मंत्री जयशंकर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और गांव के छोटे-मोटे विवाद को अच्छे तरीके निस्तारित करने में लेखपाल संघ हमेशा अग्रणी रहते हैं। लेकिन संगठन की तमाम मांगों को प्रदेश सरकार मानने के बजाय उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिससे संगठन की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री अनुराग सिंह ने किया।  कृष्णानंद पांडेय ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर बलवंत सिंह, विजय श्रीवास्तव, संजीत सिंह, विक्रांत चौहान, राजेश सिंह, रोहित श्रीवास्तव, विनय दुबे, हरिकेश विश्वकर्मा अन्य उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दो बच्चे की मां से शादी करने के बाद प्रेमी ने दिया धोखा, केस दर्ज 
Next articleजौनपुर : करोड़ो की लागत से बनी नहर एक साल में ही हुई ध्वस्त 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?