जौनपुर : धीरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष व दिनेश राम चुने गए मंत्री
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में ब्लाक इकाई डोभी प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव ब्लाक के सभागार में सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल व चुनाव पर्यवेक्षक जनपदीय कोषाध्यक्ष रोहित यादव के देख-रेख में चुनाव सकुशल सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से धीरेंद्र प्रताप सिंह को ब्लाक अध्यक्ष व दिनेश राम को ब्लाक मंत्री व संतोष कुमार संयुक्त मंत्री चुना गया। इस अवसर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को पद एंव गोपनीयता के शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता डोभी ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक जंगबहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सभागार में उपस्थित भारी संख्या में आए हुए डोभी ब्लाक के शिक्षक/शिक्षिकाओं का आभार जताते हुए कहा कि यह संगठन के विश्वास की जीत है। जो इतनी बड़ी संख्या में आप लोग अपना नेतृत्व चुनने के लिए यहाँ उपस्थित हैं। जनपदीय इकाई सदैव डोभी की नवनिर्वाचित कार्यसमिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए प्रयास करेगी कि डोभी ब्लाक के एक भी शिक्षक के साथ किसी भी प्रकार कोई भी विभागीय अहित न हो सके। सदैव प्रयास रहेगा कि सभी शिक्षकों को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी आंदोलनों में शिक्षक हितों की आवाज को प्रमुखता एवं प्रखरता से से उठाएंगे।



















