जौनपुर : नकली सोना बेचने वाले वाले को दुकानदार ने पकड़ पुलिस को सौंपा
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय बाजार स्थित आभूषण के दुकानदार को नकली सोना देकर ठगने वाले बदमाश को दुकानदार ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को पकड़कर थाने ले कर चली गई।करियांव मीरगंज बाजार निवासी राजन कौशल ने बताया कि सोमवार की शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने नकली झाली को सोने की बताकर बेचने पहुंचा और झाली निकालकर देने लगा।

इसके पूर्व में भी बदमाश द्वारा अंगूठी व अन्य सोने के सामान को दुकानदार को बेचकर चूना लगाने का काम किया गया था। वह दुकान पर जैसे ही पहुंचा था कि दुकानदार ने उसे पहचान लिया और आसपास के दुकानदारों को धीरे से फोन कर बुला लिया। जिसके बाद पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अपने फूफा के कहने पर बाहर से सामान लाकर लोगों को बेचता है जिसके बाद दुकानदार ने उसे बैठाकर पुराने सामान का पैसा भी मंगवाया और पुलिस को सूचित किया।
















