जौनपुर : पिता- पुत्री का शव एक साथ नम हुई सभी की आंखे
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्सा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में दाह संस्कार के लिए पिता- पुत्री का एक साथ शव उठते ही उपस्थित सभी की आंखे नम हो गई।गौरतलब है कि सरौली गांव के कृपा शंकर यादव तथा उनकी पुत्री प्रतिमा यादव की सोमवार को मल्लूपुर गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को सुबह सरौली से रामघाट के लिए अंतिम संस्कार हेतु जब एक घर से पिता पुत्री का शव निकलने लगा तो परिजन सहित गांव के लोग दहाड़े मार कर रोने चिल्लाने लगे।

मौके पर मौजूद अगल-बगल गांव के सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई थी। गोली मारकर की गई नृशंस हत्या को लोगों ने बहुत ही दुखद बताया। पिता कृपा शंकर यादव पुत्री प्रतिमा का शव अन्तिम संस्कार के लिए जब दरवाजे से उठने लगा तो कृपाशंकर की वयोवृद्ध माँ इसराजी देवी, पत्नी उर्मिला, पुत्री अंजलि, पुत्र चंदन तथा बड़ा पुत्र प्रफुल्ल दहाड़े मार-मार कर रोने चिल्लाने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बक्सा, थानाध्यक्ष महाराजगंज, थानाध्यक्ष बदलापुर, थानाध्यक्ष सिकरारा सहित भारी पुलिस बल मौजूद थी।
















