जौनपुर : नदी में महिला का शव बहता देख सनसनी
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत अंगुली गाँव के गोमती नदी तट पर शनिवार की सायं एक महिला का बहता हुआ शव देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त का प्रयास करती रही। पहचान न हो पाने पर उसे थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पीएम हेतु भेज दिया गया।



















