जौनपुर : टॉप टेन अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

जौनपुर : टॉप टेन अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               टॉप टेन अपराधी की सूची में शामिल एक आरोपित को स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह गुरैनी नहर के पास गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ। विधिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने चालान भेज दिया।

 

थानाध्यक्ष यजूवेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि बीती रात वह हमराह उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार सरोज, दिनेश कुमार यादव और अमरनाथ यादव के साथ गश्त पर थे। रविवार की सुबह सवा चार बजे गुरैनी बाजार की नहर पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान पुत्र मुस्लिम निवासी सुम्बुलपुर बताया। पकड़ा गये बदमाश का नाम टाप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ।
Previous articleजौनपुर : नदी में महिला का शव बहता देख सनसनी
Next articleजौनपुर : शिक्षक को पितृशोक, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?