जौनपुर : नपा एवं नपं द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका एवं नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे सौदर्रीकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि जिन-जिन नगर पंचायतों के निकायों के कार्य अवशेष हैं उसको अतिशीघ्र टेंडर कराकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें साथ ही नियमानुसार टीम गठित कराकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करायें।

उन्होंने वित्त आयोग और राज्य वित्त से किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा नगर पंचायतवार की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जिन निकायों में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे शत-प्रतिशत पूर्ण कराये अन्यथा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है अतः अधिक से अधिक ट्रांजेक्शन डिजिटल माध्यम से कराने का प्रयास करें और आम जनमानस को डिजिटल लेनदेन के लिए जागरूक करें।


















