जौनपुर : पिता की स्मृति में व्यापारी भाइयों ने की स्थाई पेयजल व्यवस्था
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के आजमगढ़ रोड स्थित नई सब्जी मंडी में चार व्यापारी भाइयों ने मिलकर पिता की स्मृति में तीन सौ लीटर क्षमता का स्थाई पेयजल व्यवस्था का निर्माण कराया। जिसका उद्घाटन शनिवार को मंडी सचिव गुलाब सिंह ने किया।साधन सहकारी मंडी समिति परिसर में निर्माण के समय पानी की टंकी का निर्माण तो कराया गया।

लेकिन सत्ता शासन और जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते टंकी से पेयजल की आपूर्ति हुए बिना ही टंकी जर्जर हालत में पहुंच गई। भीषण गर्मी के मौसम में यहां दुकानदारों, खरीदारों और व्यापरियों को पेयजल की समस्या से काफी परेशान होना पड़ता था। मंडी के व्यापारी मो. शाहिद, मो. सलीम, महताब और आफताब ने समस्या का स्थाई निदान करते हुए लगभग दो लाख रुपये की लागत से तीन सौ लीटर की क्षमता का शुद्ध और शीतल पेयजल के लिए फिल्टर मशीन लगाया।


















