जौनपुर : नवरात्र व रमजान के मद्देनजर अर्धसैनिक बल और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
नवरात्रि और रमजान के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अपराध दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों और पुलिस के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान फोर्स कोतवाली से निकलकर नगर के काली मां मन्दिर होते हुये कस्बे के घनी आबादी वाले मार्ग से होकर नरहन और नरहन से चलकर सरायबीरू होते हुए मनियरा मोड़ तक भ्रमण किया।


















