जौनपुर : संस्कार भारती शाहगंज ने धूमधाम से मनाया नववर्ष
# मथुरा, कोटा और हरियाणा से आए कलाकारों ने बिखेरी अद्वितीय छठा, लोग हुए मंत्रमुग्ध
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे की प्रमुख कलात्मक एंव सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती ने रविवार रात नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में मथुरा, कोटा और हरियाणा से आए कलाकारों समेत स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। भारी संख्या में नगरवासियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और भारतीय नववर्ष मनाया।

संस्था के अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष की शुरुआत के मौके पर संस्था द्वारा बीते 10 सालों से महोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी रविवार को नववर्ष महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति और अपनी जड़ों से जोड़ने का रहा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सनातन दुबे ने भव्य आयोजन के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि महामंत्री काशी प्रांत सुजीत श्रीवास्तव और विधायक रमेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृज किशोर बरनवाल ने की।

महामंत्री रचित चौरसिया ने बताया कि महोत्सव को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कोटा के कलाकार हरिहर बाबा, मथुरा से कुलदीप शर्मा और उनके साथी समेत हरियाणा से पवन राज और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुति से यादगार बना दिया। इस मौके पर तमाम स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नगर वासियों और संभ्रांत नागरिकों का आभार जताया।


















