जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी राज कालेज शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर किला तिराहे के समीप से दो अभियुक्तों दिलशाद पुत्र इसरार अहमद निवासी मीरमस्त थाना सदर कोतवाली एंव मो. शेखू पुत्र मो. अहमद निवासी मुल्ला टोला थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग 100-100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।