जौनपुर : प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया, लोगों ने फिर अतिक्रमण जमाया
# जाम की स्थिति जस की तस, जानकारी के बावजूद जिम्मेदार पड़े सुस्त
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर शहर में दो-तीन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया लेकिन उनके जाने के बाद फिर से अतिक्रमण हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना भी जिम्मेदारों को मिल गई लेकिन सब कुछ जानने के बाद जिम्मेदार शांत बैठे हैं।सवा तीन लाख आबादी वाला शहर हर समय जाम से जकड़ा रहता है। शहर की पटरियों को दुकानदारों व ठेले खोमचे की ओर से कब्जा किया गया है। वहीं वाहनों को आड़े- तिरछे खड़ा कर लोग सामान खरीदने चले जाते हैं, जिससे जाम लगता है।


















