जौनपुर : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसके अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी वांछित कई दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उक्त युवक को बिथार तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विकास राजभर बताया है।
















