जौनपुर : नाबालिग किशोरी ने लगाया एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप

जौनपुर : नाबालिग किशोरी ने लगाया एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की 14 वर्षीय किशोरी ने गाँव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता थाने पहुंच न्याय की गुहार लगायी है।

पीड़िता ने बताया की देर शाम शौच करने बगल के खेत में गई थी कि पहले से ही घात लगाए गाँव का एक युवक पकड़ लिया व जमीन पर पटककर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, किशोरी के चीखने चिल्लाने पर परिजनों व अन्य लोगो को आता देख घबराहट में युवक अपना मोबाइल, चप्पल व शर्ट छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई व कोतवाली पर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
Previous articleजौनपुर : पिलकिछा तिराहे पर ट्रक और रोडवेज में टक्कर, सभी सुरक्षित
Next articleआजमगढ़ : अपहरण व दुराचार के आरोपी को 10 वर्ष की कैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?