जौनपुर : पिलकिछा तिराहे पर ट्रक और रोडवेज में टक्कर, सभी सुरक्षित

जौनपुर : पिलकिछा तिराहे पर ट्रक और रोडवेज में टक्कर, सभी सुरक्षित

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा तिराहे पर शनिवार को ट्रक और रोडवेज बस की आमने टक्कर में सरकारी बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। दोनों चालको की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी सवारी को चोट नहीं आयी। मौके पर पहुँची पुलिस की आवश्यक कार्यवाही के बाद बस और ट्रक अपने गन्तव्य को रवाना हो गई।

प्रयागराज से बदलापुर होते हुए शाहगंज को जा रही रोडवेज़ की बस जैसे ही पिलकिछा तिराहे पर पहुँची सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी। जिसमें रोडवेज़ का सामने का शीशा फूट गया। मौके पर पहुंचे बाजार के लोग चालक को बाहर निकाले। मोड़ पर हुई टक्कर में चालक सुरक्षित बच गया था। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों वाहनो को गंतव्य के लिए रवाना करा दिया।
Previous articleजौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान
Next articleजौनपुर : नाबालिग किशोरी ने लगाया एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?