जौनपुर : निर्माणाधीन सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंसने से दिन भर रहा आवागमन बाधित

जौनपुर : निर्माणाधीन सड़क पर ओवरलोड ट्रक धंसने से दिन भर रहा आवागमन बाधित

राजाबाजार।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              महराजगंज की तरफ से आ रही बालू लदे ओवरलोड ट्रक गद्दोपुर बाजार निमाणाधीन आरसीसी की दाई पटरी पर धंस कर फंस जाने के कारण रविवार दिन भर आवागमन बाधित रहा। बस, जीप, चार पहिया वाहनों को रूट बदलकर जाना पडा। देर शाम बालू लदे ट्रक को खाली कर जाम से निजात दिलाई गयी।

गद्दोपुर बाजार में इन दिनों पीडब्लूडी द्वारा आरसीसी कार्य बारी बारी से एक एक पटरी पर चल रहा है दूसरी खाली पटरी पर आवागमन संचालित है। बाजार गद्दोपुर सकरी होने के कारण रविवार सुबह महराजगंज की तरफ से आ रही ओवरलोड बालू लदा ट्रक बड़ौदा यूपी बैंक के सामने सुरेश गुप्ता के मकान के सामने लगे टिन सेड से सटे ढाई तीन फिट ट्रक बुरी तरह धंस गयी। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक पलटने से बाल बाल बच गया। ट्रक फंसने के कारण रविवार दिन भर राजाबाजार महराजगंज मार्ग का आवागमन बाधित रहा देर शाम ट्रक पर लदी बालू को ट्रैक्टर द्वारा खाली कराते हुए फंसे ट्रक को बाहर निकाला गया।
Previous articleजौनपुर : सोनपुरा माइनर पुलिया में फंसे मृतक पशु से उठ रही दुर्गन्ध.. जिम्मेदार हैं मौन
Next articleजौनपुर : चोरो ने बंद मकान से पार किया लाखों का माल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?