जौनपुर : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का 252 लोगों ने उठाया लाभ
# जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें सहारा हास्पिटल लखनऊ के चिकित्सकों ने अपनी सेवा देते हुए 252 मरीजों की जांच की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार एवं अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने किया।

संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने बताया कि जरुरतमंदों की सेवा ही मानवता की सेवा है। इसी को आत्मसात करते हुए सहारा हास्पिटल लखनऊ एवं स्थानीय चिकित्सकों के सहयोग से एराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लॉन में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 252 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित किया गया। सहारा हास्पिटल लखनऊ के एमडी न्यूरो डॉ. अब्बास ज़ैदी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषभ, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिता सिंह व स्थानीय चिकित्सकों में अर्बन केयर क्लीनिक के डॉ. जीशान ज़फर, डॉ नगमा, डॉ आरके पाण्डेय एंव डॉ नदीम खान ने अपनी सेवाएं दी।

वहीं मैनकाइन्ड फार्मा लि. के धर्मेंद्र कुशवाहा, वेन्स रेमिडीज के सुजीत भारद्वाज, सीगुल फार्मा के अमित यादव, बिलियर्डस हेल्थकेयर के अमित विश्वकर्मा, करेन्टिक फार्मासिटिक्लस के रामू बेनवंशी, एमटीएल लेबोरेट्रीज के श्रीकांत सिंह, हिमालया वेलनेस के शोएब अहमद इदरीसी, लूक्रास फार्मा के मनीष विश्वकर्मा ने नि:शुल्क दवा वितरण में विशेष सहयोग दिया।

















