जौनपुर : विस चुनाव को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने किया बैठक

जौनपुर : विस चुनाव को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने किया बैठक

# मतदाता चुनाव में निर्भीक होकर करे मतदान- प्रभारी निरीक्षक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घुरहूपुर, बलईपुर, मटियारी व लकठेपुर गॉव में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने लोगो से मीटिंग कर सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने की अपील करते हुई चुनाव बूथों पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान, बीडीसी व बीएलओ से संपर्क कर बिजली, पानी, शौचालय व अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने की बात कही। मीडिया से बात करते हुई प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुई गॉवो में जाकर मतदाताओं से मीटिंग कर उन्हें बताया जा रहा है कि चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करे।
मतदान में खलल पहुंचाने वाले अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही हैं कोई भी आपको धमकाता हैं तो तत्काल पुलिस को सूचित करें उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों के अंर्तगत गॉव गॉव जाकर लोगो से मीटिंग ली जा रही है। गॉव के रजिस्टर नम्बर आठ के आधार पर गॉव के दुराचारियों को चेक किया जा रहा है और गॉवो में जितने भी पुराने मुकदमे दर्ज किये गए है उनके अभियुक्तों को चिन्हित करके पर्याप्त मात्रा में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। गॉव के मतदाताओं से मेरा यही कहने का उद्देश्य है कि चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करे।
Previous articleजौनपुर : यूपी चुनाव में भोजपुरी गानों ने बढ़ाई सियासत में गर्मी
Next articleजौनपुर : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का 252 लोगों ने उठाया लाभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?