जौनपुर : निष्पक्ष, भयमुक्त व शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने किया व्यापक कार्यवाई
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में जनपद जौनपुर में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तैयारी के क्रम में एवं चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त व शान्ति पूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्वेक्षण में तथा सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है, जिसका विवरण निम्नवत है।
1. वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही में 1115 व्यक्तियों को तामिल/गिरफ्तार पुलिस द्वारा किया गया।
2. अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा 1711 स्थानों पर छापा मारा गया तथा 277 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 8346 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
3. अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 570 किलो गांजा बरामद किया गया।
4. लाइसेंसी हथियार के विरुद्ध कार्यवाही में जिले में 11990 लाइसेंसी हथियारों में से सभी का सत्यापन पुलिस द्वारा करते हुए 8570 हथियारों को जमा कराया गया।
5. अवैध शस्त्र/ फैक्ट्री के विरुद्ध कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा 139 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 138 अवैध शस्त्र व 106 कारतूस को बरामद किया गया।
6. वाहनों की चेकिंग करते हुए हेलमेट/ सीट बेल्ट/ अवैध पार्किंग व अन्य से सम्बन्धित जौनपुर पुलिस द्वारा चालान करते हुए 1854600/- रुपये जुर्माना वसूला गया।
7. 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा शान्ति भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर 51257 व्यक्तियों के विरुद्ध 7043 चालान रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा 38701 व्यक्तियों को पाबन्द किया गया।
8. 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा 943 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान रिपोर्ट प्रेषित करते हुए 603 व्यक्तियो को पाबन्द किया गया।
9. 151 सीआरपीसी की कार्यवाही में 1682 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
10. जौनपुर पुलिस द्वारा 81 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
11. गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा 44 मुकदमें 174 अभियुक्तो के विरुद्ध पंजीकृत कर 158 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्ती की कार्यवाही करते हुए 33469800/- रुपये की सम्पत्ति को जब्त किया जा चुका है।
12. गुण्डा एक्ट की कार्यवाही में जौनपुर पुलिस द्वारा 512 चालान रिपोर्ट प्रेषित की गयी तथा 262 जिला बदर अभियुक्तो में से जिला बदर का उल्लंघन करने वाले 14 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
13. जौनपुर पुलिस द्वारा 2144 मतदान केन्द्रों व 3936 मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।