जौनपुर : टीवीएस अपाचे 165 सीसी आरपी हुई लांच, आनलाइन बेची जायेगी यह बाइक

जौनपुर : टीवीएस अपाचे 165 सीसी आरपी हुई लांच, आनलाइन बेची जायेगी यह बाइक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   नगर के अमरावती चौक स्थित श्री शारदा टीवीएस शो रूम में सोमवार को टीवीएस अपाचे 165 सीसी आरपी लांच हुई। इस वाहन के पहले ग्राहक यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के कर्मचारी बने। यह बाइक पूरे वैदिक विधि विधान लांच किया गया।
इस शो रूम के प्रबंधक आईबी सिंह और टीवीएस के क्षेत्र प्रबंधक विनय कुमार बाजपेयी ने बताया कि यह बाइक रेसिंग वंश से जन्मी टीवीएस अपाचे आरटीआर 165 आरपी अपने श्रेणी की सबसे पावरफुल मशीन है जो दस हजार आरपीएम पर 19 से अधिक पीएस पावर पैदा करती है। यह सुविधाओं से लैस है जिसमें रेस-ट्यून स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर सभी नए टीवीएस रेसिंग डिकल्स, रेड अलॉय व्हील्स और एक नया सीट पैटर्न शामिल है। इस बाइक को शो रूम नहीं बल्कि कम्पनी के वेबसाइट पर आनलाइन बेचा जाएगा। आज जो बाइक बिकी है यह भी आनलाइन बुक किया गया था। 
Previous articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत 
Next articleजौनपुर : निष्पक्ष, भयमुक्त व शान्ति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने किया व्यापक कार्यवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?