जौनपुर : नेताजी के देहावसान पर प्रकृति ने भी प्रकट किया शोक- डॉ सूर्यभान यादव
# नेताजी के अंतिम संस्कार पर बारिश होना मानों प्रकृति ने भी दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आंकलन अमूमन उसकी अंतिम यात्रा में शामिल लोगों एंव उनके देहावसान की खबर सुन छलके नैनो से किया जाता है। नेताजी की अंतिम यात्रा में उमड़े विशाल जन सैलाब ने बता दिया कि धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव का व्यक्तित्व एंव कृतित्व कितना विराट था।

नेताजी के विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व को शब्दों के बयां कर पाना सम्भव नहीं है। नेताजी के देहावसान की खबर ने धरती के लोगों को ही आहत नहीं किया बल्कि मेरा अनुभव रहा कि नेताजी को शोक समाचार ने प्रकृति को भी असहज किया उक्त बातें सपा युवानेता डॉ सूर्यभान यादव ने कही।

डेहरी ग्रामसभा में आयोजित मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने नेताजी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि नेताजी के देहावसान पर प्रकृति भी असहज हो उठी इसका मैने अनुभव किया।

मेरा पहला अनुभव सैफई के उस मैदान में रहा जहां नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा था और जहां नेताजी पहलवानी किया करते थे वहां का एक विशाल वटवृक्ष धराशाई होकर इस लोक से मुक्त होकर ईश्वर के श्री चरणों में स्थान पाने के लिए नेताजी के साथ लिया। वहीं दूसरा अनुभव रहा कि नेताजी की अंतिम यात्रा के दौरान बारिश हो रही थी मानों प्रकृति भी असहज होकर नेताजी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हो।


















