जौनपुर : विदुषी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 

जौनपुर : विदुषी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित 

जलालपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ (संस्कृति विभाग) द्वारा आयोजित उल्लास उत्सव में संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह लखनऊ में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से अलंकृत मालिनी अवस्थी ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। विदित हो कि प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में विदुषी वर्मा को ठुमरी गायन में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। विदुषी को हाल ही में काशी आईकॉन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।विदुषी ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष दे से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
Previous articleजौनपुर : तीन वर्ष पूर्व के डीएम व सीएमओ के नाम का लगा है बोर्ड
Next articleजौनपुर : नेताजी के देहावसान पर प्रकृति ने भी प्रकट किया शोक- डॉ सूर्यभान यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?