जौनपुर : नैक मंथन कार्यशाला तैयारी की कुलपति ने किया समीक्षा
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति सभागार में बुधवार को नैक मंथन की कार्यशाला की तैयारी की कुलपति ने समीक्षा किया। इस अवसर पर नैक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ में प्रारंभ के तीन क्राइटेरिया पर गहन विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि छात्रों, अध्यापकों, एंपलॉयर्स एवं एलुमनाई के फीडबैक को गूगल फॉर्म से भराया जाए। साथ ही साथ कंसलटेंसी गाइडलाइन बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने की गई। इसमें डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रजनीश भास्कर एवं डॉ. आशुतोष कुमार सिंह सदस्य रहेंगे।



















