जौनपुर : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये की ठगी
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मई निवासी तीन युवकों को डाक विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने एक लाख साठ हजार रुपये ठग लिए। युवकों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मई गांव निवासी सुंदरम सिंह, सत्यम सिंह और अंकित सिंह ने तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात सत्यपाल सिंह उर्फ पप्पू निवासी बाबू की खजूरी थाना मेंहनगर आजमगढ़ से हुई।

















