# मेदांता हास्पिटल में सोमवार की प्रातः 8:26 पर ली आखिरी सांस
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली।
मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।
मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना पर देश में शोक की लहर दौड़ गयी। समाजवादी पार्टी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। राजनीति के क्षेत्र में आज एक युग का अंत हो गया।




















