जौनपुर : पखवाड़ा बाद भी गायब व्यवसायी का नहीं लगा सुराग

जौनपुर : पखवाड़ा बाद भी गायब व्यवसायी का नहीं लगा सुराग

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                विकास खंड के बस्ती बन्दगान गांव निवासी व्यवसायी के गायब होने के मामले में एक पखवाड़ा से अधिक बीत जाने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परेशान है।

गांव निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका सगा भतीजा 30 वर्षीय संदीप कुमार साहू खाद्यान्न खरीदने बेचने का व्यवसायी है। वह बीते 23 अप्रैल को घर से खाद्यान्न खरीदने को कहकर निकला था। तब से आज तक एक पखवाड़ा से अधिक बीत जाने के बाद भी वापस घर नहीं आया। इतने दिनों बाद भी उसके घर न लौटने से स्वजन किसी अनहोनी घटना को लेकर परेशान है।
Previous articleसमाधान दिवस पर आये 102 प्रार्थना पत्रों में महज 7 का हुआ निस्तारण
Next articleजौनपुर : मारपीट व बलवा के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?