जौनपुर : मारपीट व बलवा के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : मारपीट व बलवा के दो आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय पुलिस ने मारपीट व बलवा करने के एक मामले में वांछित 6 आरोपितों में से दो आरोपियों को शनिवार की सुबह गोरारी बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया। अन्य वांछितों की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के अनुसार तीन दिन पूर्व गुरुवार की शाम क्षेत्र के लेदरही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने गांव के अहमदुल्ला पर जानलेवा हमला कर दिया था। बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई अमीरुल्लाह को भी मारा पीटा था। जिसमें दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों की के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। जिसमें वांछित आरोपित मो. राजिक निवासी लेदरही और सलमान निवासी सुम्बुलपुर को सुबह साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
Previous articleजौनपुर : पखवाड़ा बाद भी गायब व्यवसायी का नहीं लगा सुराग
Next articleजौनपुर : व्यापारी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?