जौनपुर : पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक घायल

जौनपुर : पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                नगर के चौहट्टा वार्ड निवासी एक बालक बृहस्पतिवार की शाम अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा रहा था उसी समय असंतुलित होकर नीचे गिर गया परिजनों ने घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर उसकी स्तिथि नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 8 चौहट्टा निवासी अब्दर्रहीम का दस वर्षीय पुत्र ओबैद मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ छत से पतंग उड़ा रहा रहा था उसी समय असंतुलित होकर वह छत से नीचे गिर गया जिससे उसको गम्भीर चोटें आई परिजनों ने घायल अवस्था मे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है स्तिथि नाजुक बनी हुई है।

Previous articleजौनपुर : गोड़िला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : एसपी सिटी ने किया नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?