जौनपुर : एसपी सिटी ने किया नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन

जौनपुर : एसपी सिटी ने किया नव निर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन

सरपतहां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               क्षेत्र के सराय मोहद्दीनपुर चौराहा स्थित नव निर्मित पुलिस चौकी उद्घाटन एसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार द्वारा किया गया।

बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व एक सड़क दुर्घटना में सराय मोहद्दीनपुर स्थित पुलिस चौकी संपूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके बाद पुलिस चौकी का निर्माण कार्य चौकी प्रभारी राम दवर यादव की देखरेख में शुरू किया गया। कार्य संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार को एसपी सिटी डॉ संजय कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार, शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, सुधीर कुमार आर्य, सरपतहां थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव व पारसनाथ यादव, रामप्रवेश यादव, अरविंद कुमार राव, हिमांशु सिंह, विनोद यादव, अभिषेक यादव आदि पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर बालक घायल
Next articleजौनपुर : गायब किशोर का चौबीस घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?