जौनपुर : पत्रकारों ने किया शोकसभा का आयोजन
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
तहसील क्षेत्र के पत्रकार मो. शारिक खान की चाची के असामयिक निधन पर बुधवार को नगर के आजमगढ़ रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों ने एक शोकसभा का आयोजन किया।वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित शोकसभा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति और परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा का संचालन एख़लाक खान ने किया।
















