जौनपुर : राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुईं सहायक अध्यापिका ज्योति सिंह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उच्च प्राथमिक विद्यालय बीवनमऊ की सहायक अध्यापिका ज्योति सिंह ने राज्य स्तर पर जनपद का मान बढ़ाया। मंगलवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्योति सिंह को उत्कृष्ट शिक्षण अधिगम सामग्री के लिए सम्मानित किया गया।

















