जौनपुर : परिजनों से कहा-सुनी के बाद युवानेता ने खुद को मारी गोली, हुई मौत 

जौनपुर : परिजनों से कहा-सुनी के बाद युवानेता ने खुद को मारी गोली, हुई मौत 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                   तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना अंतर्गत मेढ़ा गांव में गुरुवार की अपराह्न किसी बात को लेकर परिजनों से वाद-विवाद होने से आहत युवक ने खुद को अवैध असलहे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन युवक के कमरे की तरफ दौड़े तो स्थिति देख अवाक रह गये। कनपटी पर दागी गई गोली से वीभत्स नज़ारा देख सभी की रूह कांप गई और आनन-फानन में उसे सीएससी बदलापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची खुटहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
(मृतक दीपक दूबे की फाइल फोटो)
खुटहन थाना अंतर्गत मेढ़ा गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक दूबे पुत्र बब्लू गत जिला पंचायत चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे थे। फिलहाल उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। महीनों पूर्व वे बड़ोदरा शहर चले गए थे। जहां से तीन दिनों पूर्व वापस घर लौटे थे। किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट-फटकार लगाई थी जिससे आहत होकर युवानेता द्वारा अचानक ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय थे। छोटा भाई रौनक हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। उसकी मौत से पिता और माता अंजू दूबे तथा बहन खुशबू और उसके छोटे भाई का रोते रोते बुरा हाल है।
Previous articleजौनपुर : खेतासराय में चल रहे अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को एसडीएम ने किया सील
Next articleगोंडा : अफेयर की आशंका में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?