गोंडा : अफेयर की आशंका में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

गोंडा : अफेयर की आशंका में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

# धारदार हथियार गड़ासे से गला रेतकर किया हत्या, हत्यारा भाई गिरफ्तार

गोंडा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
          गोंडा जिले में एक में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लव अफेयर की आशंका के चलते एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी बहन का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दामोदर पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय कलीम को शक था कि उसकी 16 वर्षीय बहन का किसी युवक से अफेयर चल रहा है। इसी शक के आधार पर कलीम ने बीती रात घर में रखे धारदार हथियार गड़ासे से बहन की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने वारदात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना में आरोपी कलीम की मां तस्लीमा ने बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि लड़की के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी कलीम को हिरासत में ले लिया गया है।
Previous articleजौनपुर : परिजनों से कहा-सुनी के बाद युवानेता ने खुद को मारी गोली, हुई मौत 
Next articleजौनपुर : मनरेगा कार्यों के घोटाले की जांच के लिए पहुंचे डीडीओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?