जौनपुर : परिषदीय छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

जौनपुर : परिषदीय छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                बीआरसी प्रांगण से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम के सैकड़ों छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली। जिसे ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूरे कस्बे में जागरुकता के नारे लगाते हुए हाथो में संदेश लिखी तख्तियां लेकर छात्र पैदल भ्रमण किए। पुनः बीआरसी प्रांगण में पहुंची रैली का एक गोष्ठी के माध्यम से समापन कर दिया गया।

जिसे संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सिर्फ शिक्षा ही वह विधा है, जिससे संसार में सबकुछ संभव है। एबीएसए अरुण कुमार यादव ने कहा कि अशिक्षा देश के लिए अभिशाप है। इस लिए कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहने पाये। इसके लिए शिक्षक, अभिभावक और जन प्रतिनिधि सभी को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, प्रधानाध्यापक सुशील यादव आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : कोलंबिया में संदिग्ध मौत के बाद 17वें दिन घर पहुंचा युवक का शव, मचा कोहराम
Next articleजौनपुर : बेहतर सहयोग के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष को मिला सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?