जौनपुर : परिषदीय छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
बीआरसी प्रांगण से सोमवार को प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम के सैकड़ों छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली। जिसे ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूरे कस्बे में जागरुकता के नारे लगाते हुए हाथो में संदेश लिखी तख्तियां लेकर छात्र पैदल भ्रमण किए। पुनः बीआरसी प्रांगण में पहुंची रैली का एक गोष्ठी के माध्यम से समापन कर दिया गया।


















