जौनपुर : पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- डॉ तबरेज़

जौनपुर : पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- डॉ तबरेज़

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  बढ़ते प्रदूषण एंव असंतुलित पर्यावरण के जिम्मेदार हम सभी हैं। भौतिकवादी जीवन के लिए हम बेतहाशा पेड़ काट रहे हैं जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ी को झेलना पड़ सकता है। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है उक्त बातें फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ तबरेज आलम ने पौधरोपण के दौरान कही।

क्षेत्र के तालीमाबाद सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार व्यापक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ तबरेज़ आलम ने नीम का पौधा लगा कर किया। इस दौरान डाॅ निजामुद्दीन, डाॅ अनामिका पांडेय, डाॅ राकेश सिंह, डाॅ अमित कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव, रियाज़ अहमद, खुर्शीद हसन खाॅ, ओमप्रकाश चौरसिया, डाॅ शिव प्रसाद यादव, राम चन्द मौर्य, अखिलेश कुमार समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी की जेजे विंग ने वितरित किया शिक्षण सामग्री
Next articleजौनपुर : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?