जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की व्यापक शुरुआत की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश 5 जुलाई से प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अभियान चलाकर व्यापक रूप से वृक्षारोपण करना है।


















