जौनपुर : पशुशाला में बंधे जानवरों को खोल ले गए चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित हबीब हॉस्पिटल के सामने मंगलवार की रात पशुशाला में बंधे जानवरों को चोर खोल ले गए जिसमें भैंस, पड़वा व पड़िया शामिल है। काम इतना शातिराना अंदाज में हुआ कि इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। सुबह भैंस को चारा डालने के उठे भुक्तभोगी पशुशाला से भैंस, पड़वा व पड़िया गायब देख अवाक हो गया। घर के आस-पास खोजबीन के बाद भी कही पता नहीं चल सका। थक हारा कर भुक्तभोगी ने इसी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन कर वापस लौट गई।
















