जौनपुर : पहली बारिश ने खोली मड़ियाहूं नगर पंचायत की पोल
# नालियां चोक होने से सड़कों पर घंटों तक रहा जल-जमाव, आमजन हलकान
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मंगलवार की शाम बादलों ने झूमकर बारिश किया। मूसलाधार बरसात से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं मड़ियाहू नगर में सड़कों पर पानी जमा होने से बाजार में आए ग्राहक एवं नगरवासी परेशान रहे।मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। यह बरसात करीब 1 घंटे तक तेजी के साथ होती रही। बरसात हो जाने से जहां तहसील क्षेत्र वासियों को गर्मी से निजात मिली वहीं बारिश बंद होते ही नगरवासी नालों के जाम होने से परेशानी में रहे। सड़कों के किनारे घुटने भर पानी लगे रहे जिससे सड़कों के पटरी के ऊपर ठेला लगाने वाले एवं खोमचे वाले बरसात के चलते परेशानी में रहे। घुटने भर पानी में ठेले वाले खड़े रहे।


















