जौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र की अनोखी पहल, 10 लोगों से कराया रक्तदान

जौनपुर : पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र की अनोखी पहल, 10 लोगों से कराया रक्तदान

डॉक्टर बोले- समाज के प्रति समर्पित रहने वाले पिता को एक बेहतरीन श्रद्धांजलि

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  अपने समाजसेवी पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र ने अनोखी पहल की शुरुआत की। गांव के प्रधान की जिम्मेदारी निभा रहे पुत्र ने अपने साथ साथ दस लोगों से रक्तदान कराया और पिता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। आरके हॉस्पिटल ब्लड कंपोनेंट सेंटर पर हुए रक्तदान के बाद निदेशक डॉ जेपी दुबे ने पुत्र की भावना को सराहा और उन्हें मानवता की सेवा से ओत प्रोत बताया।
जानकारी के मुताबिक अखंडनगर थाना क्षेत्र के गांव लोरपुर निवासी रहे स्व. मार्कण्डेय पाण्डेय समाजसेवी थे और समाज के प्रति हमेशा समर्पित रहे। रविवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अजय पांडेय ने उनकी स्मृति में स्वयं समेत 10 लोगों से रक्तदान कराया और पिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अजय पांडेय लोरपुर के ग्राम प्रधान भी हैं और पिता की तरह समाजसेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक के निदेशक डॉ जेपी दुबे से उन्हें इस अनोखे प्रयास की प्रेरणा मिली।
डॉ जेपी दुबे ने बताया कि प्रधान अजय पांडेय के साथ उनके साथियों सुरजीत, राम सिकंदर, संतोष, आलोक पांडेय, राजेश कुमार, दीप नारायण पाण्डेय, विशाल पांडेय और आशीष कुमार आदि ने भी रक्तदान किया। डॉ दुबे ने कहा कि ऐसे प्रयास रक्तदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को मिटाते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान सेहत के फायदेमंद होता है। इससे हृदय रोग और कैंसर होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा रक्तचाप और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। डॉ जेपी दूबे ने सभी रक्तदातों को प्रशस्ति पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Previous articleजौनपुर : कुर्बानी के त्योहार से पहले जुमे को 10 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Next articleकायस्थ वंश इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय संयोजक को किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?